विश्व कप में पांच शतक जड़ने वाले रोहित ने अनुशासन को दिया अपना श्रेय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2019

लीड्स। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन को दिया है जिससे वह एक विश्व कप में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ 103 रन की पारी खेली और एक विश्व कप में पांच शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का रिकार्ड तोड़ा। संगकारा ने 2015 में चार शतक लगाए थे।

इसे भी पढ़ें: Happy Birthday MS Dhoni: 38 के हुए कैप्टन कूल, जानिए माही से जुड़ी कुछ रोचक बातें

यह पूछने पर कि वह इस टूर्नामेंट में बड़ी पारियां कैसे खेल पा रहे हैं, रोहित ने कहा, ‘‘क्रीज पर उतरने के बाद शाट चयन महत्वपूर्ण हो जाता है। मुझे स्वयं को बार बार बताना होता है कि इस पिच पर मैं किस तरह के शाट खेल सकता हूं और किस तरह के गेंदबाज मुझे गेंदबाजी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि मैं यह गणना करने का प्रयास करता हूं कि मैं कैसे आगे बढ़ सकता हूं। अब तक इसका फायदा हुआ है। एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक तीन दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित ने कहा कि उनका काम अपनी टीम के लिए मैच जीतना है, उपलब्धियों के पीछे जाना नहीं। उन्होंने कहा कि पांच शतक जड़ने के बारे में नहीं सोचा था। मैं बस क्रीज पर उतरकर अपना काम करना चाहता हूं। किसी तरह की उपलब्धि के बारे में नहीं सोचता।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश