बुलंदशहर में मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच लोग दोषी करार, सजा सोमवार को सुनाई जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

बुलंदशहर की एक अदालत ने जुलाई 2016 में मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट के एक चर्चित मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। उन्हें सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 2016 में 29 और 30 जुलाई की मध्य रात एक परिवार के कुछ लोग अपने एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने के लिए नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे, बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के दोस्तपुर गांव के पास पहुंचने पर उन्हें कार से किसी भारी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी, गाड़ी रोककर नीचे उतरने पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हथियारों के बल पर डराकर पास के खेत में ले गए।

कौशिक ने बताया कि बदमाशों ने खेत में पुरुषों को रस्सी से बांधने के बाद परिवार की एक महिला और उसकी 14 साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर पुरुषों के साथ मारपीट भी की गई और बदमाश परिवार से लूटपाट कर वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अदालत में छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इनमें से एक आरोपी सलीम की मुकदमे की प्रक्रिया के दौरान मौत हो गई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि बाकी पांच आरोपियों को दोषी करार दे दिया गया है और उनकी सजा का ऐलान 22 दिसंबर को किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Noida में क्यों हिंसक हुआ कर्मचारियों का प्रोटेस्ट, आंदोलन या साज़िश?

Delhi Assembly को 15 RDX बमों से उड़ाने की धमकी, Bomb Threat ईमेल से मचा हड़कंप

Hazeena Syed ने KC Venugopal और Alka Lamba पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर कांग्रेस पार्टी में भूचाल ला दिया है

गायिका आशा भोसले को सचिन तेंदुलकर ने नम आखों से दी विदाई, वीडियो हो रहा वायरल