छत्तीसगढ़ में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में पश्चिम बंगाल के पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2025

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रविवार को एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं व एक नाबालिग लड़की समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये लोग मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान घूमने के बाद कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए बिलासपुर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि चिल्फी थाना क्षेत्र के अकालघरिया गांव के पास शाम करीब साढ़े चार बजे एक एसयूवी- बोलेरो- ट्रक से टकरा गई। उसने बताया कि बोलेरो में चालक सहित दस लोग सवार थे।

पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं, एक पुरुष और एक नाबालिग लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो लड़कियों को कवर्धा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घायल व्यक्ति को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India AI Summit का डबल धमाका: बना World Record, जबरदस्त भीड़ के कारण बढ़ाई गई Expo की तारीख।

T20 World Cup: Shivam Dube का तूफानी अर्धशतक, Netherlands को हराकर Super 8 में भारत की अजेय एंट्री

Ilaiyaraaja vs Saregama Copyright War: दिल्ली हाई कोर्ट ने गानों के इस्तेमाल पर लगाई अंतरिम रोक

AI Impact Summit: दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, Abu Dhabi क्राउन प्रिंस से UN चीफ तक पहुंचे