मध्य प्रदेश बीजेपी में चार की जगह पाँच महामंत्री नियुक्त, सभी क्षेत्रों को मिला प्रतिनिधित्व

By दिनेश शुक्ल | Sep 02, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व से परामर्श के उपरांत अपनी टीम में प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा की है। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से चर्चा के बाद 5 प्रदेश महामंत्रियों की मंगलवार देर रात घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटीक, शरतेन्दु तिवारी, भगवानदास सबनानी और सुश्री कविता पाटीदार को अपनी टीम में शामिल किया है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूल नहीं वसूल सकेंगे मनमानी फीस, उच्च न्यायालय ने दिया आदेश

प्रदेश भाजपा महामंत्रियों को राज्य में क्षेत्र के अनुसार जगह मिली है। जिसमें भोपाल से भगवानदास सबनानी, इंदौर (मालवा) से सुश्री कविता पाटीदार, रीवा (विंध्य) से विधायक शरतेन्दु तिवारी, बुंदेलखंड से विधायक हरिशंकर खटीक और शिवपुरी से पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत को जगह मिली है। सुश्री कविता पाटीदार प्रदेश की पहली महिला महामंत्री है। विष्णुदत्त शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महामंत्री का पद खाली था, तो महामंत्री मनोहर ऊंटवाल का निधन हो जाने के बाद बंशीलाल गुर्जर और अजय प्रताप सिंह ही महामंत्री बचे थे। इन्हें भी अब बदल दिया गया। प्रदेश नेतृत्व ने इस घोषणा में सभी क्षेत्रों से एक-एक व्यक्ति को जगह दी है। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री कलमनाथ ने भाजपा की शिवराज सरकार पर कोविड-19 हॉस्पिटलों को लेकर खड़े किए सवाल

वही पार्टी सूत्रों की माने तो इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्रीयों के नामों पर भी सहमति बन गई है। इसकी घोषणा तीन-चार दिन बाद हो सकती है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार मध्य प्रदेश में महामंत्री का एक पद बढ़ा दिया है। पहले प्रदेश में चार महामंत्री ही होते थे। भाजपा प्रदेश की खाली हुई 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर गणित बैठाने में लगी है। वही विष्णु दत्त शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही संगठन के पदों पर नई नियुक्तों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई थी और माना जा रहा था कि विष्णु दत्त शर्मा अपनी नई टीम का गठन जल्द ही करेंगे जिसकी शुरूआत महामंत्रियों की नियुक्ति से हो चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए