गुजरात विधानसभा चुनावों की पांच हॉट सीटें, जो बनी हुई है चर्चा का विषय

By रितिका कमठान | Nov 25, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव का आयोजन 2 चरणों में एक और पांच दिसंबर को होना है। इस चुनाव के बाद मतगणना आठ दिसंबर को की जानी है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। इन चुनावों के दौरान आपको बताते हैं कुछ प्रमुख सीटों का हाल, जो इन चुनावों में चर्चा में है।

घाटलोदिया - अहमदाबाद की ही ये एक और सीट है, जो पाटीदार मतदाताओं के कारण काफी अहम मानी जाती है। इस सीट से गुजरात को दो मुख्यमंत्री मिल चुके है। आनंदीबेन पटेल और भूपेंद्र पटेल इस सीट से जीतकर मुख्यमंत्री बन चुके हैं। ये सीट 2008 में परिसीमन के बाद बनाई गई, जिसपर वर्ष 2012 में पहली बार चुनाव हुए थे। वर्ष 2017 में यहां पटेल भूपेंद्र भाई रजनीकांत विधायक चुने गए थे, जो बीजेपी से हैं।

मोरबी - मोरबी सीट पाटीदार आंदोलन और हाल ही में पुल ढहने की घटना के कारण चर्चा में बनी हुई है। इस सीट पर भाजपा की ओर से पांच बार की विधायक कांती अमृतिया को पारीदार आंदोलन के कारण ही सीट से हाथ धोना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के ब्रिजेश मेरजा ने मात दी थी। हालांकि वर्ष 2020 में ब्रिजेश खुद भी भाजपा में शामिल हुए और उन्हें उपचुनाव में जीत मिली। वर्तमान में वो राज्यमंत्री के पद पर भी बने हुए है।

राजकोट पूर्व - ये सीट भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी हुई है। इस सीट पर नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2002 में जीत हासिल की थी। वहीं वर्ष 1980 से 2007 तक छह बार इस सीट पर भाजपा के वजुभाई वाला सत्ता में रहे थे। 

गांधी नगर उत्तर - ये सीट गांधी नगर क्षेत्र में है, जो वर्ष 2008 में अस्तित्व में आया था। वर्ष 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे तब अशोक पटेल ने 4000 के अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि वर्ष 2017 में ये सीट कांग्रेस के झोले में चली गई। इस सीट पर वर्तमान में सीजे चावड़ा विधायक है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर