By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019
हैदराबाद। हैदराबाद में अवैध रूप से रहने को लेकर पांच बांग्लादेशी नागरिकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के कोलकाता सीमा पार कर एक साल पहले भारत में घुसने का संदेह है। एक खुफिया सूचना के आधार पर तलाश अभियान चलाया गया और कोई वैध दस्तावेज तथा आव्रजन कागजात नहीं पाए जाने पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को 6 विकेट से हराने के बाद जॉनी बेयरस्टा ने IPL के अनुभव पर कही ये बात
पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्हें एक अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कुछ और विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हों। तलाश अभियान जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये पांचों बांग्लादेशी एक बूचड़खाना में काम कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: OnePlus ने 7 और 7 प्रो स्मार्टफोन को बाजार में उतारा, जानिए क्या है इस फोन की किमत!