कनाडा में वैन और ट्रैक्टर के बीच भयानक टक्कर, सड़क हादसे में 5 भारतीयों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

टोरंटो।कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में पांच भारतीय छात्रों की मौत हो गई। कनाडा पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘द कैनेडियन प्रेस’ की खबर के अनुसार, यह हादसा सदर्न ओंटारियो के क्विंटे वेस्ट शहर में राजमार्ग 401 पर एक वैन और ट्रैक्टर के बीच शनिवार को टक्कर होने के कारण हुआ। क्विंटे वेस्ट में ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने एक बयान में बताया कि हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करणपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। छात्रों की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच थी। पुलिस ने बताया कि ये सभी ग्रेटर टोरंटो और मॉन्ट्रियल इलाके के स्कूलों के छात्र थे।

इसे भी पढ़ें: चीन में भारत के नए राजदूत रावत ने संभाला प्रभार, 10 दिनों तक रहे क्वारंटीन

कनाडा में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए हर साल हजारों भारतीय छात्र यहां आते हैं। ‘कैनेडियन ब्यूरो फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन’ के हवाले से पिछले साल प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कनाडा के विश्वविद्यालयों में 2016 में 76,075 भारतीय छात्र पढ़ रहे थे और यह संख्या 2018 में बढ़कर 1,72,625 हो गई। पिछले तीन महीने में कनाडा में भारतीय नागरिकों के त्रासदीपूर्ण घटना का शिकार होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले, जनवरी में कनाडा-अमेरिका सीमा के पास मैनिटोबा में एक शिशु सहित चार भारतीय मृत पाए गए थे। कनाडा के अधिकारियों के अनुसार, गुजरात के परिवार की अत्यधिक ठंड के कारण मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Koffee With Karan 9 में होगा बड़ा धमाका, पहले एपिसोड में वरुण-जाह्नवी के साथ नजर आएगा कौन?

गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, Shahzad Bhatti Network को UAPA में आतंकी संगठन घोषित किया

कोई विदेशी प्रभाव नहीं... UPI फीस पर बाहरी दबाव के आरोप का सरकार ने दिया ये जवाब

सूर्य का राशि परिवर्तन: तुला, वृश्चिक और धनु समेत 6 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव