Jharkhand के लातेहार में करंट लगने से पांच कांवड़ियों की मौत, तीन झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2024

झारखंड के लातेहार जिले में बृहस्पतिवार तड़के पांच कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कांवड़ियों का वाहन तेज वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आया जिससे यह हादसा हुआ। उसने बताया कि यह हादसा बालूमथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तम तम टोला में तड़के करीब तीन बजे हुआ।

तीर्थयात्री देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। बालूमथ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘ तेज वोल्टेज वाला तार उनके वाहन पर गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए।’’ पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Makkah Pact: सऊदी अरब पर हूती हमलों के खिलाफ एक हुए Pakistan और तुर्किये

Adani Group का पूंजीगत व्यय 41 प्रतिशत बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान

संसद में Delimitation Bill पर घमासान, जानिए महिला आरक्षण से जुड़ा पूरा विवाद

Trump Officials के सैन्य ठिकानों में रहने पर US Lawmakers ने Pentagon से मांगा खर्च का हिसाब