उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पटाखा बनाते समय विस्फोट में पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पटाखा फैक्टरी में रखे ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट हो जाने से वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत हो गयी। धमाके के सिलसिले में फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरूवार दोपहर जिले के बख्शीवाला गांव में एकांत में बने युसुफ नामक व्यक्ति के मकान के कमरे में आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि नौ मजदूर वहां पटाखे बना रहे थे तभी बारूद में आग लग गयी जो कमरे में फैल गयी।

इसे भी पढ़ें: 2016 अर्द्धकुंभ में गुम हुई महिला 2021 कुंभ में मिली, 5 साल बाद हुई घरवालों से मुलाकात

अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में पटाखा फैक्टरी संचालक युसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आग लगने की घटना के लगभग 20 मिनट के भीतर दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि आतिशबाजी वैध लाइसेंस पर बनायी जा रही थी। उन्होने बताया कि आग लगने के कारण की गहनता से जांच करायी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर