काबुल में सहायता संगठन के कार्यालय पर तालिबान का हमला, 5 लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

काबुल। तालिबान आतंकवादियों ने अमेरिका के एक सहायता संगठन के काबुल में स्थित कार्यालयों पर बुधवार को हमला किया जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छह घंटे से भी अधिक समय तक चले इस हमले में बड़ा विस्फोट हुआ और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का मुकाबला किया। इस हमले में नागरिकों के कई वाहन और दुकानें या तो क्षतिग्रस्त हो गई या नष्ट हो गई। कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में धुएं का गुबार देखा गया।

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने काबुल में अंतरराष्ट्रीय एनजीओ कार्यालय पर हमला किया

संगठन ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि हम इस हमले से दुखी हैं और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द काम कर रहे हैं। अफगानिस्तान में अमेरिका के राजदूत जॉन बास ने एनजीओ पर हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन को निशान बनाया गया जो स्थानीय समुदायों की मदद करता है और अफगान लोगों का समर्थन करता है। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने भी इस हमले की निंदा की। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी लेते हुए ट्विटर पर कहा कि इस संगठन को इसलिए निशाना बनाय गया क्योंकि यह अफगानिस्तान में ‘‘नुकसानदायक पश्चिमी गतिविधियों’’ में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला