मणिपुर के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों को विभाग आंवटित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2020

इम्फाल। मणिपुर के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों को रविवार को विभागों का आवंटन कर दिया गया। मुख्य सचिव राजेश कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के पास गृह, कार्मिक, योजना, राजस्व और उन सभी विभागों का प्रभार रहेगा जो किसी कोआवंटित नहीं किए गए हैं। अधिसूचना के मुताबिक, एस राजेन को शिक्षा, मत्स्य पालन और कमान क्षेत्र विकास प्राधिकरण का जिम्मा दिया गया है जबकि टी सत्यब्रत को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जन वितरण, विधि एवं विधायी मामले, श्रम और रोजगार विभागों का प्रभार दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच बीरेन सिंह ने तीन मंत्रियों को हटाया

अधिसूचना के अनुसार वी वाल्टे को जनजातीय मामलों एवं पर्वत, परिवहन और सामान्य प्रशासन विभाग सौंपे गये हैं। ओ लुखोई सिंह को कृषि, पुश चिकित्सा एवं पशुपालन और पर्यटन विभाग का जिम्मा दिया गया है। वहीं ओकराम हेनरी सिंह को समाज कल्याण, सहकारिता और नगरपालिका प्रशासन, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री ने 24 सितंबर को नए मंत्रियों को अपनी कैबिनेट में शामिल किया था।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान