मिजोरम में कोरोना के पांच नए मामले, संक्रमितों की संख्या 93 पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

एजल। मिजोरम में पांच और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इस बीमारी के मामले बढ़कर 93 हो गए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पांच नए मामलों में सभी लोग हाल ही में महाराष्ट्र और दिल्ली से लौटे हैं। इनमें से दो सैतुअल जिले के और एक-एक एजल, लॉन्गतलाई और सेरछिप जिलों के हैं। उन्होंने बताया कि सभी पांच मरीजों की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच की है। मिजोरम में मंगलवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 46 मामले सामने आए। इस संक्रामक रोग के कुल 93 मामलों में से 92 लोगों का इलाज चल रहा है और एक व्यक्ति इस बीमारी से उबर चुका है।

प्रमुख खबरें

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी