धारावी में कोविड-19 के पांच नये मामले; संक्रमितों की संख्या 60 पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

मुंबई। मुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी में पांच और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या 60 हो गई है। नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सभी नए मरीज धारावी के मुकुंद नगर इलाके से हैं, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नए रोगियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया रहा है।’’ अब तक धारावी के सात कोविड-19 मरीजों की मौत हो चुकी है। धारावी एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी-बस्ती क्षेत्र है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय