युवती के अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

चेन्नई। तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में एक कार में 20 वर्षीय युवती के अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना के सामने आने के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार और शुक्रवार को एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों में एक वकील, एक विधि महाविद्यालय का छात्र और चाय की दुकान का एक कर्मचारी शामिल है। ये सभी कांचीपुरम के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: महिला को नशीला पदार्थ देकर चार लड़को ने किया दुष्कर्म, दो हुए गिरफ्तार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्होंने महिला के असहाय होने का फायदा उठाया और एक कार में उसका यौन उत्पीड़न किया। बाद में उन्होंने उसे छोड़ दिया। उन्होंने पीटीआई- को बताया कि हालांकि यह घटना एक सितंबर की है, लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला