उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया सहायता का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

उन्नाव/लखनऊ। उन्नाव जिले के फतेहपुर-84 क्षेत्र में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया है। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि फतेहपुर चैरासी थाना क्षेत्र के कालीमिट्टी दबौली मार्ग पर कस्बे में तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल में टक्कर मार दी और फिर एक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: कोरोना, चक्रवात पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने शुरू किया ‘पांचवां स्तंभ’

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

सत्ता के नशे में CM Bhagwant Mann? Video विवाद को लेकर BJP-Congress ने माँगा Resignation

ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी