पश्चिमी न्यूयॉर्क में अंतरराज्यीय राजमार्ग पर बस पलटने से एक भारतीय समेत पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2025

नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक बस के अंतरराज्यीय राजमार्ग पर पलटने से उसमें सवार एक भारतीय समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस में भारतीय और चीनी नागरिकों समेत कुल 54 लोग सवार थे।

प्रांतीय पुलिस के प्रमुख आंद्रे रे ने शुक्रवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह हादसा दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे न्यूयॉर्क के पेमब्रोक इलाके में अंतरराज्यीय राजमार्ग-90 पर हुआ।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि चालक का ध्यान भटक गया, जिससे उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। हालांकि, रे ने यह नहीं बताया कि चालक का ध्यान भटकने की वजह क्या थी।

उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रे ने बताया कि हादसे के दौरान कई लोग बस से बाहर गिर गए। पांच वयस्क यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें बचा लिया गया। कई घायलों को अस्पताल लेजाया गया। रे ने बताया कि ऐसा नहीं लगता कि अन्य किसी व्यक्ति को जानलेवा चोटें आई हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।