पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने और भारी बारिश की घटनाओं में पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा में दो किशोरों की तथा नदिया जिले के नकाशीपाड़ा में एक और व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गयी। अधिकारी के अनुसार पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में दो लड़के आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से मारे गये। राज्य में चक्रवाती तूफान ‘यास’ के आने के एक दिन बाद कई शहरों और जिलों में भारी बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात राहत के लिए 252 करोड़ रूपये का राहत पैकेज मंजूर किया

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून 27 मई की सुबह मालदीव-कोमोरिन इलाके, दक्षिण पश्चिम तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर बढ़ गया है।’’ उसने कहा, ‘‘केरल में 31 मई के आसपास दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरूआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।’’ केरल में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून है। 

प्रमुख खबरें

Pune Ketan Agarwal Murder Case में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने प्रेमी के साथ इस तरह दिया साजिश को अंजाम

Top 10 Breaking News 24 June 2026 | Pune Ketan Agarwal Murder | Ketan Agarwal Murder | siya goyal | Pune Murder Mystery | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Shaurya Path: चौबीसों घंटे मिसाइलें बनाने में पूरी ताकत झोंकेगा भारत, पल भर में दुश्मनों पर मिसाइलों की बारिश करने की क्षमता अर्जित कर रहा देश

Uttarakhand Gurudwara Standoff: क्या निहंगों के आगे Police ने किया Surrender? उठे गंभीर सवाल।