इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर तीन रॉकेट से किया गया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

बगदाद। इराक की राजधानी में रविवार को अमेरिकी दूतावास पर तीन रॉकेट से हमले किए गए। अमेरिका दूतावास को पहली बार सीधे तौर पर निशाना बनाया गया है। इससे पहले दूतावास के पास रॉकेट दागे गए थे और उन इराकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था जहां अमेरिकी सैनिक तैनात थे। इन हमलों में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब देशभर में सरकार विरोधी धरना जारी है। सुरक्षा सूत्रों ने ‘एएफपी’ को बताया कि रविवार को एक रॉकेट रात्रिभोज के समय ‘कैफेटेरिया’ में गिरा और अन्य दो पास ही में कहीं गिरे।

इसे भी पढ़ें: विमान दुर्घटना में मारे गए 176 लोगों की याद में जलाई गई मोमबत्तियां

इराक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘एएफपी’ को बताया कि एक व्यक्ति घायल हुआ है लेकिन अभी उसकी हालत के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हैं। घायल अमेरिकी नागरिक है या मिशन में काम कर रहा इराक का कोई नागरिक यह भी स्पष्ट नहीं है।अमेरिकी दूतावास ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रविवार देर रात इराक को कहा था, ‘‘ हमारे राजनयिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के अपने दायित्वों को पूरा करें’’। इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्देल मेहदी और संसद के अध्यक्ष मोहम्मद हलबसी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह देश को युद्धक्षेत्र में तब्दील करने का खतरा बढ़ाता है। 

यह भी देखें-

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा