मध्य प्रदेश के मुरैना में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

By दिनेश शुक्ल | Feb 06, 2021

मुरैना। महिला अपराध के खिलाफ सख्त कानून के बाद भी प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सामने आया है, यहां पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है।

इसे भी पढ़ें: शराबबंदी अभियान के ऐलान के बाद उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपि बंटी बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर दुकान की तरफ ले गया था। यहां से वह उसे खेत ले गया। जहां 5 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी। नाबालिग की हत्या कर आरोपित उसकी लाश सरसों की खेत में फेंककर फरार हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित बंटी रजक को गिरफ्तार कर लिया है। वह बच्ची की ताई से दुष्कर्म करने के मामले में 20 दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। टीआई नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्ची के चेहरे पर कई निशान मिले हैं। बहन की शिकायत पर आरोपी बंटी को हिरासत में ले लिया गया है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास