Gehlot सरकार के पांच साल काला अध्याय : वसुंधरा राजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2023

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने राज्य के लोगों से बहुत कुछ छीना है और बदले में बहुत कम लौटाया है। राजे ने राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई राहतों को भी नाटक करार दिया।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में लोगों को घाव दिए हैं।अब वह अपने शासन के अंत में राहतें दे रही है, जो एक नाटक के अलावा और कुछ नहीं है। यह सरकार अपना खजाना खोल रही है, जो सिर्फ एक दिखावा है।’’ राजे बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे अपने हेलीकॉप्टर से बाली के किला मैदान पहुंचीं।

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन लोगों को झूठे सपने दिखा रही है, जो इस खेल को समझते हैं। राजे ने कहा, आखिरी समय में मिली इन राहतों का सच जनता भलि-भांति जानती है। इस सरकार के पांच साल काला अध्याय हैं, जिनमें किसानों के आंसू, महिलाओं की चीखें, दलितों का उत्पीड़न और युवाओं की निराशा शामिल है।

उन्होंने अपनी पिछली सरकार के दौरान शुरू की गई सभी योजनाओं को निलंबित करने के लिए भी कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश