दूरसंचार प्रदाताओं द्वारा 2022-23 में 5जी मोबाइल सेवा प्रारंभ करने की संभावना : सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2022

नयी दिल्ली| सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान 5जी मोबाइल सेवा प्रारंभ करने की संभावना है। लोकसभा में दीपसिंह शंकरसिंह राठौड़ और रमेश बिधूड़ी के प्रश्न के लिखित उत्तर में संचार राज्य मंत्री देबुसिंह चौहान ने यह जानकारी दी।

चौहान ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने 15 जून, 2022 की अधिसूचना के तहत 600 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज, 26 गीगा हर्ट्ज बैंडों के स्पेक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया पहले शुरू कर दी है जिसमें 5जी सेवाओं को शुरू करने हेतु आवश्यक स्पेक्ट्रम शामिल है।

प्रमुख खबरें

Ankita Bhandari Murder Case: Dushyant Gautam की नियुक्ति पर प्रदर्शन, रिहाई के बाद दी चेतावनी

स्वदेशी तकनीक से मजबूत होगी सैन्य ताकत, Rajnath Singh ने IITs और DRDO संग मांगा तालमेल

Rajasthan Police को तनाव मुक्त और संवेदनशील बनाने के लिए जयपुर में विशेष कार्यशाला

Jaishankar Abu Dhabi Visit | विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी में जॉर्जिया की समकक्ष माका बोचोरिश्विली से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा