केजरीवाल का शाह पर तंज: झंडा कहता है, भारत माता दुखी है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2018

नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा मुख्यालय में झंडा गिर जाने पर कटाक्ष करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दर्शाता है कि ‘भारत माता’ दुखी हैं और कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं। केजरीवाल की प्रतिक्रिया उस वीडिया पर आयी है जिसमें झंडोत्तोलन के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रस्सी खींचने पर तिरंगा गिरता हुआ नजर आ रहा है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘प्रकृति का खेल भी अजब है। कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं। बताइए, तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से मना कर दिया। इस तिरंगे के ज़रिए भारत माता कुछ कह रही है- कि वो दुखी है।’ तिरंगे के गिर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। केजरीवाल ने भी ट्विटर पर उसे साझा किया।

प्रमुख खबरें

Ukraine के औद्योगिक केंद्र में विसैन्यीकृत क्षेत्र बनाने के लिए तैयार: Zelenskyy

Cyber Crime से प्राप्त धनराशि को छिपाने के लिए फर्जी खाते खोलने के आरोप में दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार

‘VB-G Ram Ji’ ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए परिवर्तनकारी: Shivraj Singh Chouhan

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत