मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 20 नवंबर को उड़ान सेवाएं छह घंटे के लिए रहेंगी बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2025

अदाणी समूह-एएआई के स्वामित्व वाला मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 20 नवंबर को छह घंटे के लिए उड़ान परिचालन के लिए बंद रहेगा। मानसून के बाद रनवे के व्यापक स्तर के रखरखाव के लिए यह फैसला किया गया है।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईएएल) ने कहा कि रनवे को बंद करने का निर्णय निरंतर सुरक्षा, विश्वसनीयता और वैश्विक विमानन मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

निजी हवाईअड्डा संचालक ने कहा कि व्यापक, वार्षिक मानसून पश्चात रखरखाव योजना के तहत दोनों क्रॉस रनवे (09/27 और 14/32) 20 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

हवाई अड्डे के संचालक ने कहा कि रखरखाव में विस्तृत निरीक्षण, सतह की मरम्मत और रनवे पर रोशनी की व्यवस्था, चिह्नों और जल निकासी प्रणालियों का तकनीकी मूल्यांकन शामिल होगा।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: मेरे कहने पर Ukraine पर हमले रोकने के लिए मान गये हैं Putin, Donald Trump ने किया बड़ा दावा

ममता के बंगाल में कितने लोग जिंदा जलकर मर गए? आनंदपुर के अग्नि कांड की कहानी पर मीडिया में इतना सन्नाटा क्यों

Gamcha विवाद पर Amit Shah का Rahul Gandhi से तीखा सवाल, पूर्वोत्तर से क्या दुश्मनी है?

The Kerala Story 2 - Goes Beyond Teaser | धर्मांतरण के जाल को काटती नजर आईं उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया।