अफगानिस्तान से हर दिन भारतीयों को निकाला जा रहा सुरक्षित, सिंधिया बोले- काबुल का एयर स्पेस हो गया बंद

By अनुराग गुप्ता | Aug 20, 2021

नयी दिल्ली। हमारे मुल्क भारत ने कभी भी अपनों को अकेला नहीं छोड़ा है। चाहे बात सीरिया की हो, ईराक की हो, यमन की हो या फिर बात अफगानिस्तान की। भारत सरकार ने हमेशा अपने लोगों को प्राथमिकता दी है। हाल के दिनों में अफगानिस्तान के हालात से पूरा विश्व वाकिफ है। ऐसे में भारत की मौजूदा मोदी सरकार ने शानदार काम करते हुए वहां से अपनों को निकालने में जुटी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: भारत और अमेरिका के विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान में स्थिति पर की चर्चा, समन्वय जारी रखने पर राजी 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के 33 प्रांतों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। जिसके बाद से अफगानी लोग भी अपना मुल्क छोड़ने के लिए विवश हो गए हैं। जबकि तालिबान का कहना है कि वह पहले के मुकाबले नरम रुख अपनाएगी लेकिन ट्विटर पर जो वीडियो दिखाई देते हैं, उनकी वजह से भरोसा कर पाना मुमकिन नहीं है।

प्रमुख खबरें

Nepal के नक्शे में शामिल Lipulekh और Kalapani पर बोले विदेश मंत्री, यह कोई बोझ नहीं

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Vadnagar से Varanasi तक निकलेगी बाइक रैली, Amit Shah करेंगे शुरुआत

Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी