भारी बर्फबारी के बीच कश्मीर घाटी में विमानों का परिचालन निलंबित, कई उड़ानें रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2021

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के बीच दृश्यता कम होने से श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन लगातार चौथे दिन बुधवार को भी निलंबित है। घाटी पहुंचने वाली दर्जनों उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमीं बर्फ को साफ करने का अभियान जारी है लेकिन लगातार भारी बर्फबारी और कम दृश्यता की वजह से रनवे पर विमानों का आवागमन नहीं हो सकता है। दिन भर के लिए दर्जनों उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: लगातार चौथे दिन दिल्ली-NCR में हो रही बारिश, यातायात बाधित

उन्होंने बताया कि मौसम में सुधार और रनवे पर बिल्कुल भी बर्फ नहीं जमीं होने की स्थिति में ही विमानों का परिचालन शुरू किया जा सकता है। घाटी में भारी बर्फबारी के मद्देनजर पिछले तीन दिन से विमानों का परिचालन निलंबित है। मौसम कार्यालय के अधिकारी ने यहां बताया कि दोपहर के बाद मौसम में सुधार की संभावना है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा