By रेनू तिवारी | Oct 10, 2026
भारत में त्योहारी सीजन का समय हमेशा से परिवारों के लिए बड़ी खरीदारी करने का सबसे पसंदीदा मौका रहा है। इसी कड़ी में ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट की बहुप्रतीक्षित ‘बिग बिलियन डेज’ (The Big Billion Days - TBBD) सेल के 13वें संस्करण की शुरुआत होते ही भारतीय ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। सेल के शुरुआती चरणों में ही मोबाइल फोन, बड़े घरेलू उपकरणों (Large Home Appliances) और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की जबरदस्त मांग देखने को मिली है।
त्योहारों के दौरान बैंक ऑफर, पुराने फोन के बदले मिलने वाली छूट और किस्तों में भुगतान की सुविधा ग्राहकों को महंगे उत्पाद खरीदने के लिए प्रोत्साहित करती है। फ्लिपकार्ट की त्वरित वाणिज्य सेवा ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ पर सेल के पहले घंटे में ऑर्डर सामान्य दिनों के मुकाबले 3.5 गुना हो गए। इस सेवा से जुड़ने वाले नए ग्राहकों की संख्या 11 गुना बढ़ी। मिनट्स पर लैपटॉप और बाहरी हार्ड ड्राइव की भी अच्छी मांग रही। फ्लिपकार्ट की इस सेल का 13वां संस्करण आठ अक्टूबर को फ्लिपकार्ट प्लस, ब्लैक और सह-ब्रांडेड कार्डधारकों के लिए अर्ली एक्सेस के साथ शुरू हुआ।