फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल, लुभावने ऑफर्स को जानें

By मिथिलेश कुमार सिंह | Aug 04, 2021

सावन आने के साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में दुनिया की टॉप ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स में शामिल 'फ्लिपकार्ट' अपने ग्राहकों के लिए तमाम लुभावने ऑफर लेकर आया है।

इसे भी पढ़ें: व्हाट्सएप की टक्कर में आया भारत सरकार का 'संदेश'

फ्लिपकार्ट ने अपनी साइट पर बिकने वाले तमाम प्रोडक्ट जिनमें मोबाइल, टेबलेट, लैपटॉप, कपड़े, घरेलू आइटम्स आदि शामिल हैं, उन पर भारी डिस्काउंट दे रहा है।

इस त्योहारी सीजन में अगर फ्लिपकार्ट के बेस्ट डील के बारे में बात करें, तो भारी डिस्काउंट देते हुए फ्लिपकार्ट Realme X7 Max 5G स्मार्टफोन को 23,499 रूपये में अपने ग्राहकों को दे रहा है, जिसकी मार्केट प्राइस 25,499 है। कुल मिलाकर इस फोन पर आपको ₹2000 की महाबचत मिलेगी। वहीं दूसरे फोन की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट 10एस हैंडसेट को फ्लिपकार्ट पर ₹ 9,499 में दिया जा रहा है। रियलमी एक्स7 5G को इस सेल में 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

इसके अलावा पोको एक्स3 प्रो फोन को इस सेल में 17,249 रुपये में लिया जा सकता है।

वही सैमसंग गैलेक्सी एफ62 की कीमत सेल में ₹17,999 रखा गया है। मार्केट में फोन की कीमत की बात करें तो ₹23,999 में यह फोन उपलब्ध है, जबकि 6 हजार के भारी छूट के साथ आपको फ्लिपकार्ट पर मिल जाएगा। इसके अलावा एप्पल का iPhone XR  को भी सेल में डाला गया है, और इसकी कीमत को घटाकर ₹37,999 कर दिया गया है। यह तो सिर्फ कुछ चुनिंदा फोन की बात हुई, बाकी विस्तृत जानकारी आपको फ्लिपकार्ट के साइट पर जाने पर आसानी से देखने को मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: अब स्मार्ट वॉच से करें कॉल, आ गई ओप्पो की धांसू फीचर वाली स्मार्टवॉच

वहीं साइट पर उपलब्ध अन्य प्रोडक्ट पर मिल रहे डिस्काउंट की बात करें तो वह भी काफी आकर्षक हैं।

मोबाइल फोन पर डिस्काउंट के रूप में 30 से 40% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है।

वहीं लैपटॉप की बात करें, तो लैपटॉप के ऊपर भी फ्लिपकार्ट द्वारा 40% से ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है, और इसके साथ ही No Cost EMI  का भी ऑफर चल रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भी 50% तक का डिस्काउंट इस समय ऑफर किया जा रहा है, और इन पर EMI की सुविधा भी अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: फेसबुक जल्द करेगा फोरकास्ट एप्प लॉन्च, भविष्य की देगा सभी जानकारी

वहीं टीवी और अन्य अप्लायंसेज की बात करें, तो इन पर 60% से ज्यादा का ऑफर दिया जा रहा है, और डिलीवरी भी फ्री दी जा रही है।

इस सीजन का सबसे बड़ा ऑफर आपको फैशन और लाइफस्टाइल के प्रोडक्ट पर दिया जा रहा है, जिसमें 80% तक का डिस्काउंट फ्लिपकार्ट ऑफर कर रहा है, और साथ ही ईजी रिटर्न का भी आप को दिया जा रहा है।

वहीं अगर आप कार्ड का प्रयोग करके खरीदारी कर रहे हैं, तो आपको ICICI  बैंक के कार्ड पर 10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रहा है। 

- मिथिलेश कुमार सिंह

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता