By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 25, 2026
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने भारतीय डाक के जरिए उपभोक्ताओं तक पार्सल पहुंचाने के लिए डाक विभाग के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ई-कॉमर्स मंच ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत फ्लिपकार्ट को डाक विभाग के 1.6 लाख से अधिक डाकघरों के व्यापक नेटवर्क का लाभ मिलेगा।