Youth Hockey 5s Championship: Indian Boys Team ने Pakistan को धूल चटाई, Oman को भी बुरी तरह रौंदा

Indian Sub
प्रतिरूप फोटो
AI Image

ओमान के मस्कट में आयोजित एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशिया चैंपियनशिप में भारतीय सब-जूनियर बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-3 और मेजबान ओमान को 10-1 से करारी शिकस्त दी। हालांकि, बालिका वर्ग के मुकाबले में भारतीय टीम को चीन के खिलाफ 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय सब-जूनियर बालक हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशिया चैंपियनशिप में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-3 और मेजबान ओमान को 10-1 से हराकर लगातार दो प्रभावशाली जीत दर्ज कीं। भारतीय सब-जूनियर बालिका टीम को एलीट पूल के मुकाबले में कड़ा संघर्ष करने के बावजूद चीन के हाथों 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा।

रोमित पाल (आठवें मिनट), करण गौतम (10वें मिनट) और कप्तान केतन कुशवाहा (10वें मिनट) के गोलों की बदौलत भारत ने हाफ टाइम तक 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में प्रह्लाद राजभर (12वें मिनट) ने बढ़त 4-0 कर दी। इसके बाद पाकिस्तान ने मुहम्मद उस्मान (12वें और 15वें मिनट) तथा कप्तान अदील (17वें मिनट) के गोलों से वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत की ओर से शाहरुख अली (16वें मिनट), राहुल यादव (18वें मिनट) और केतन कुशवाहा (20वें मिनट) ने गोल कर 7-3 से शानदार जीत सुनिश्चित कर दी।

इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान ओमान को 10-1 से रौंद दिया। बालिका वर्ग के मुकाबले में भारत और चीन के बीच पहले हाफ तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर था। दूसरे हाफ में चीन ने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया।

गुओ जियाशिन ने 13वें और 20वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की, जबकि लू तोंगतोंग ने भी 20वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर चीन को 6-3 से जीत दिला दी। यह प्रतियोगिता अगले वर्ष होने वाले पहले एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफायर भी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़