किराना कारोबार तक पहुंच बढ़ाने को फ्लिपकार्ट होलसेल दिसंबर तक भारत में अपनी मौजूदगी तीन गुना से अधिक करेगा

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 19, 2021

नई दिल्ली। भारत में विकसित फ्लिपकार्ट ग्रुप के डिजिटल बी2बी मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट होलसेल ने आज घोषणा की है कि वह दिसंबर तक भारत में अपनी मौजूदगी को तीन गुना करते हुए देश के 2,700 शहरों तक पहुंचा देगा। कंपनी का लक्ष्य है कारोबार को आसान बनाना और देश भर के लाखों छोटे कारोबारों एवं किराने की दुकानों की सम्पन्नता में योगदान देना। सितंबर 2020 में लांच किए गए फ्लिपकार्ट होलसेल ने 2021 के पहले 6 महीनों के दौरान दमदार वृद्धि दर्ज की है, जो इसलिए हुई क्योंकि खुदरा विक्रेताओं और किराना ने ईकॉमर्स को तीव्रता से अपनाया। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जनवरी से जून के दौरान फ्लिपकार्ट होलसेल पर किराना द्वारा ईकॉमर्स को अपनाए जाने की गति दोगुनी हो गई। इस हिसाब से बीते साल जुलाई से दिसंबर की अवधि के मुकाबले 2021 की उसी अवधि में 180 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

आदर्श मेनन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हैड - फ्लिपकार्ट होलसेल ने कहा, ’’हमने बी2बी रिटेल ईकोसिस्टम में समृद्धि लाने और देश भर के किराना कारोबारियों की स्थानीय दिक्कतों का हल देने के लिए फ्लिपकार्ट होलसेल लांच किया। महामारी द्वारा खड़ी की गई चुनौतियों के बावजूद हमें किराना की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है जो अब डिजिटलीकरण के फायदे उठा रहे हैं और ईकॉमर्स को अपनी खरीद का प्रमुख तरीका बनाने लगे हैं। हम फ्लिपकार्ट की तकनीकी ताकत का दोहन करते रहेंगे तथा देश भर में आजीविका एवं स्थानीय सप्लायर ईकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए काम जारी रखेंगे।’’फ्लिपकार्ट होलसेल ने जनवरी से जून 2021 के दौरान किराना ग्राहक आधार में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की (पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले); इससे प्रकट होता है की किराना कारोबारी इस प्लैटफॉर्म पर कितना भरोसा कर रहे हैं। आशा है की जुलाई-दिसंबर 2020 के मुकाबले जुलाई-दिसंबर 2021 में किराना ग्राहक आधार में 33 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom। तालिबान की एंट्री के बाद गनी का पहला वीडियो आया सामने । क्या PM के गुलाम हैं नीतीश ?

किराना स्टोर्स फ्लिपकार्ट होलसेल का सबसे अहम सैगमेंट बने रहेंगे और आकर्षक कीमतों पर बेहतर उत्पाद, कर्ज सुविधा, भुगतान विकल्प मुहैया कराएंगे तथा फीट-ऑन-स्ट्रीट ऐसोसिएट्स, ऐप और कैश-ऐंड-कैरी स्टोर्स के माध्यम से ऐंड-टू-ऐंड सेवाएं प्रदान करते रहेंगे। फ्लिपकार्ट होलसेल की रिब्रांडिंग किराना कारोबार के लिए निर्बाध रहेगी जिससे उन्हें पहले जैसी सुविधा प्राप्त होती रहेगी। इसके साथ, सभी बैस्ट प्राइस टचपॉइंट अब फ्लिपकार्ट होलसेल हो जाएंगे और यह एक प्रमुख ओमनी चैनल बी2बी प्लैटफॉर्म बन जाएगा। फ्लिपकार्ट होलसेल को फ्लिपकार्ट ग्रुप के अनुभव और उसकी डिजिटल क्षमता का लाभ हासिल है तथा यह इनका उपयोग किरान और रिटेलर्स की बेहतर सेवा में करता है जो अब बड़ी तादाद में ईकॉमर्स को खरीददारी के मुख्य साधन के तौर पर अपना रहे हैं। फ्लिपकार्ट होलसेल देश भर में 15 लाख से अधिक सदस्यों को सेवाएं प्रदान करता है जिनमें किराना, होरेका (होटल, रेस्टोरेंट व कैफेटेरिया) तथा दफ्तर व संस्थान शामिल हैं।

फ्लिपकार्ट होलसेल ग्राहक की पहुंच कई किस्म की सुविधाओं/फायदों तक हो जाती है जिनमें शामिल हैं: फ्लिपकार्ट-आश्वासित क्वालिटी उत्पादों की व्यापक रेंज, आसान व सुविधाजनक ऑर्डर रिटर्न व उनकी दुकानों तक तेज़ी से सामान पहुंचाना जिसके साथ आसान ट्रैकिंग सुविधा है और हर उत्पाद पर उन्हें बेहतर मार्जिन भी प्राप्त होता है।

प्रमुख खबरें

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में