कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति गंभीर, येदियुरप्पा बोले- राहत एवं पुनर्वास का काम हमारी शीर्ष प्राथमिकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

बेंगलुरु। कर्नाटक में बारिश से राहत ना मिलने के कारण शनिवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई। राज्य में ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य के लोगों से चिंता ना करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता राहत कदम उठाना हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र स्थिति की निगरानी कर रहा है। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि बाढ़ के कारण 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, 1024 गाँव गंभीर रूप से प्रभावित हैं। 20 एनडीआरएफ टीमें, 10 सेना की टीमें, 5 नेवी टीमें और 2 एसडीआरएफ टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। मृतक के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘राहत एवं पुनर्वास के काम हमारी शीर्ष प्राथमिकता हैं। किसानों और लोगों को चिंता करने की जरुरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: देवगौड़ा ने पीएम मोदी से कर्नाटक में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की

धर्मस्थल और मंगलुरु की ओर जा रहे वाहनों को भूस्खलन की आशंका के चलते सक्लेश्पुर मोड़ दिया गया। सूत्रों ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रवती नदी के उफान पर होने के कारण पूरा पाणे मंगलुरू गांव जलमग्न हो गया। खबरों के अनुसार, जिले में बंटवाल में कई मकान डूब गए जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जर्नादन पुजारी का मकान भी शामिल है। हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को बचा लिया गया। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चार हेलीकॉप्टरों को काम में लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि असैन्य रक्षा स्वयंसेवकों ने तीन नौकाओं में पिछले छह घंटे में 36 फेरे लगाए और 270 लोगों तथा 43 मवेशियों को बचाया।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर