बिहार में बिगड़े बाढ़ के हालात, मुंबई समेत कई स्थानों पर ‘भारी बारिश’ की चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2020

नयी दिल्ली। भारी बारिश के कारण ओडिशा, उत्तराखंड तथा गुजरात समेत कई राज्यों के निचले इलाकों में पानी भर गया तथा सड़क संपर्क टूट गया। वहीं बिहार में बाढ़ के कारण हालात और खराब हो गए, शुक्रवार को यहां बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 82.92 लाख हो गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिन तक मध्यम से भारी बारिश होने के बाद शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई। अधितकम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मंगलवार को यहां गरज के साथ बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बारिश के चलते शुक्रवार तड़के एक मकान ढह जाने से एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मृत्यु हो गयी। वहीं, जिले में ही भूस्खलन के कारण चार दिन से लापता एक महिला का आज शव बरामद हो गया। इस बीच, राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार जारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से चारधाम सहित कई मार्गों पर आवाजाही रुक गयी है। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और कोंकण के अन्य क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश संबंधी ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आज सुबह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा था कि विदर्भ क्षेत्र में अगले 48 घंटों के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट’’ (भारी से बहुत भारी वर्षा का संकेत) जारी किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत