असम में बाढ़ से स्थिति हुई खराब! पांच लोगों की मौत, 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2021

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बिगड़ गई, जिसमें दो और लोगों की मौत हो गई जबकि 17 जिलों के करीब 6.48 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बारपेटा और माजुली जिलों में बाढ़ के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गयी। एएसडीएमए ने कहा कि 17 जिलों में बाढ़ से 6,47,600 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: आजादी का अमृत महोत्सव---अपनी हिमाचल यात्रा के दौरान कुछ दिन डलहौजी में रूके थे नेता जी सुभाष चंद्र बोस

बुलेटिन के मुताबिक राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुईं विभिन्न एजेंसियों ने राज्य के विभिन्न बाढ़ प्रभावित हिस्सों से 1,617 लोगों को सुरक्षित निकाला है। राज्य के 17 प्रभावित जिलों में बारपेटा, विश्वनाथ, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर और तिनसुकिया शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

वे हम पर नज़र रखते हैं, हम उन पर, शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले बोले ट्रंप

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे