By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020
कार्यालय ने बताया कि पुणे, सोलापुर, सतारा और सांगली जिलों में 57,000 हेक्टेयर में फैले गन्ना, सोयाबीन, सब्जियों, चावल, अनार और कपास जैसी फसलों को नुकसान हुआ है। पुणे संभागीय आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ में लगभग 513 पशुओं की जान चली गई। उन्होंने बताया कि सोलापुर, सांगली, सतारा और पुणे जिलों में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ में कुल 2,319 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
अधिकारी ने बताया, बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक कुल 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 14 लोगों की मौत सोलापुर में, 9 सांगली में, 4 पुणे में और 1 सतारा में हुई है। उन्होंने कहा कि पुणे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है। अधिकारी ने बताया कि इन जिलों के 6,061 घरों के 21,292 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।