इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 22 की मौत, 15 लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2018

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ एवं भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लापता हैं। मृतकों में अधिकतर एक मदरसे के बच्चे हैं। स्थानीय पुलिस प्रमुख इसानी सिनुहाजी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उत्तर सुमात्रा प्रांत के मांडैलिंग नताल जिले के मौरा सालाडी गांव में बाढ़ और भूस्खलन में एक मदरसा तबाह हो गया और 21 बच्चे बह गए।

उन्होंने बताया कि बचावकर्ताओं ने घंटों बाद कीचड़ और मलबे में से 11 बच्चों के शव निकाले। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि बचावकर्ता 10 अन्य बच्चों की तलाश कर रहे हैं जो अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि मांडैलिंग नताल में शनिवार को तड़के एक कार में से दो शव मिले। यह कार बाढ़ में बह गई थी। इसी इलाके में 17 घर ढह गए और पांच घर बह गए थे। प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र के आठ इलाकों में भूस्खलन हुआ है और सिबोलगा जिले में भूस्खलन की चपेट में 29 घर आए और करीब 100 इमारतों में बाढ़ का पानी घुस गया जिसमें चार ग्रामीणों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज