Haryana में नायब सिंह सैनी की सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा आज, अनिल विज पर हैं सभी की निगाहें

By रितिका कमठान | Mar 13, 2024

हरियाणा की राजनीति में उत्तर-पुथल हो चुकी है जब मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को इस्तीफा दिया जिसके बाद नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। नायब सिंह सैनी के अलावा भाजपा के चार और एक निर्दलीय विधायक ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। 

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी का कहना है कि भाजपा राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भारी अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि राज में विधानसभा चुनाव होने पर पार्टी फिर से सरकार बनाएगी।

बीजेपी के कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल के अलावा बनवारी लाल और निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद ग्रहण कर चुके है। बता दें कि सभी मंत्री मनोहरलाल खट्टर की सरकार में भी मंत्री पद पर काबिज थे। इनके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि विधानसभा सत्र बुधवार 13 मार्च को बुलाया जाए। बता दें कि छह बार के विधायक अनिल विज को नई कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि अनिल विज पार्टी से नाराज चल रहे है। शपथ ग्रहण समारोह में भी वो शामिल नहीं हुए थे। पार्टी बैठक के बाद सीधे वो अंबाला अपने आवास के लिए रवाना हुए थे।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई