गोद लिए बेटे को 5 सालों तक किया टॉर्चर, कमरे में बंद कर पीटते और थूकते थे; दंपत्ति को किया गिरफ्तार

By निधि अविनाश | Feb 11, 2022

अमेरिका के फ्लोरिडा से एक बेहद ही चौका देने वाली खबर सामने आ रही है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक दंपत्ति ने अपने ही 14 साल के गोद लिए बेटे को 5 सालों तक 8 बाय 8 के कमरे में बंद रखा। बाल शोषण का आरोप लगाते हुए दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि, 14 साल का बेटा अकेले खाना खाता और 5 सालों तक उसे स्कूल तक नहीं भेजा। 46 वर्षीय ट्रेसी फेरिटर और 46 वर्षीय टिमोथी फेरिटर ने अपने ऊपर लगे उइन आरोपों का खारिज कर दिया है और वह अपने आपको दोषी नहीं मानते है। डेली मेले की एक रिपोर्ट के हवाले से दंपत्ति को 50,000 डॉलर की जमानत देने से पहले पाम बीच काउंटी जेल में रखा जा रहा था। जानकारी के लिए बता दें कि, दोनों के तीन और बच्चें है जिन्हें चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज के द्वारा घर से सुरक्षित निकाला गया है, इसमें दो साल का बच्चा भी शामिल है। बुधवार को कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि, दंपत्ति फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ चिल्ड्रन एंड फैमिलीज की अनुमति के बिना किसी भी बच्चे के साथ संपर्क नहीं कर पाएंगे। 

पिंजरे में बंद 14 साल के बच्चे तो जुपिटर पुलिस द्वारा खाना दिया गया। जुपिटर पुलिस ने एक बयान में बताया कि, 14 साल के बेटे ने उन्हें बताया कि, दंपत्ति ने उसे एक बार 18 घंटे के लिए बंद करके रखा था। कोर्ट में ट्रेसी और टिमोथी के वकील नेल्ली किंग ने कहा कि, उनका 14 साल का बेटा एक (reactive attachment disorder) यानि कि प्रतिक्रियाशील लगाव विकार से पिड़ित है, जिसके कारण उसके माता-पिता अपने बेटे को लॉक करके रखते है।

इसे भी पढ़ें: इस मॉडल ने किराए पर लिया विमान, हजारों किलोमीटर ऊपर हवाओं में किया सेक्स और रोमांस

बेल्ट और जम्परोप से पीटते थे 14 साल के बेटे को

पुलिस को 14 साल के बेटे ने बताया कि, उसके माता-पिता उसे लॉक करके  बेल्ट और जम्परोप से पीटते थे और अक्सर उसपर थूकते भी थे। 14 साल के बेटा यह भी कहता था कि उसे जेल भेज दिया जाए ताकि वह अपने माता-पिता से दोबारा कभी नहीं मिल सके। जब अधिकारियों ने ट्रेसी और टिमोथी के घर की जांच की तो उन्हें गैराज काफी अजीब सा दिखा। जब अधिकारियों ने मां से पूछा कि, यह क्या है तो ट्रेसी ने बात पलट दी थी और उसे एक ्सटोरेज यूनिट बताया था। पुलिस की रिपोर्ट WFLA के अनुसार, इस पिंजरे में एक डोरकनॉब और एक डेडबोल्ट था, जिसमें एक रोशनी थी जिसे केवल बाहर से ही चालू और बंद किया जा सकता था। अंदर एक गद्दे और बॉक्स स्प्रिंग थे, जिसमें ग्रे चादरें, स्कूल की किताबों के साथ एक डेस्क और बच्चों की किताबें और एक कुर्सी थी। लड़के ने कथित तौर पर पुलिस से कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि कोई मुझसे प्यार नहीं करता है।उसने पुलिस को बताया कि उसे पीटा गया, बेल्ट और रस्सी से मारा गया और बार-बार थूका गया। अपने 14 साल के बेटे पर निगरानी रखने के लिए दंपत्ति ने एक रिंग कैमरा सेल लगा रखा था। पुलिस ने कैमरे के फुटेज और उसके भाई-बहनों की गवाही से इसकी पुष्टि की। 

पड़ोसी ने दिया बयान

पड़ोसी  एरिक प्रीसेनडॉर्फ ने डब्ल्यूएफएलए को बताया कि वह एग्रेट लैंडिंग समुदाय में क्रेन प्वाइंट नॉर्थ के 200 ब्लॉक में फेरिटर परिवार के घर के बगल में रहता था, और बच्चों को गली में खेलते देखता था।प्रीसेनडॉर्फ ने कहा, यह नहीं कह सकता कि हम उन्हें अच्छी तरह से जानते थे लेकिन उनके सिंगल कार गैरेज में, एक कमरा बना हुआ था, लेकिन मैं कभी घर या गैरेज में नहीं गया। आप इसे बाहर से देख सकते थे।'

प्रमुख खबरें

Shilpa Shetty ने समोसे को बताया त्रिमुखी फल, फायदे गिनाकर पूछा- एक और खालू? Funny Video वायरल

NIA की गिरफ्तारी पर Russia का Ukraine पर बड़ा हमला, Maria Zakharova ने बताया नव-नाजी शासन

West Asia में युद्ध के बढ़ते खतरे पर PM Modi की बड़ी बैठक, Energy Security के लिए बना मास्टरप्लान

2 महीने से रुके हैं Periods? ये 5 जादुई Kitchen Hacks पटरी पर लाएंगे Menstrual Cycle