कैंप ट्रेनिंग का स्तर बढ़ाने पर करेंगे फोकस: कोच शोर्ड मारिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच सोर्ड मारिन इस महीने के अंत में होने वाले न्यूजीलैंड के आगामी दौरे की तैयारियों के लिये आयोजित 17 दिवसीय शिविर के दौरान ट्रेनिंग का स्तर बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। हॉकी इंडिया ने शिविर के लिये 25 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की। भारतीय महिला टीम के लिये 2019 काफी अच्छा रहा जिसमें उसने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य पूरा किया। नये साल में टीम की शुरूआत न्यूजीलैंड के दौरे के साथ होगी जिसमें वह दुनिया की छठे नंबर की टीम के खिलाफ चार मैच खेलेगी और एक मैच ब्रिटेन के खिलाफ होगा।

मारिन ने कहा कि हम सभी 2020 में अच्छे प्रदर्शन और वर्ष में आने वाली सभी चुनौतियों से निपटने की उम्मीद कर रहे हैं। हम 25 खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय कोचिंग शिविर शुरू कर रहे हैं, जिन्हें ओलंपिक के लिए अंतिम 16 में स्थान निर्धारित करने के लिए चुना गया है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय अंडर-19 टीम की 66 रनों से जीत, कप्तान प्रियम गर्ग ने जड़ा शतक

संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है। 

गोलकीपर: सविता, रजनी इतिमारपू, बीचू देवी खरिबाम 

डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, सलीमा टेटे, मनप्रीत कौर, गुरजीत कौर, और निशा।

मिडफील्डर: निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, सुशीला चानू पुखराम्बम, सोनिका, नमिता टोप्पो। 

फारवर्ड: रानी, ​​लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, ज्योति, शर्मिला देवी और उदिता। 

प्रमुख खबरें

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू

Persian Gulf में बढ़ा तनाव, Strait of Hormuz को लेकर US-Iran के बीच जंग, Donald Trump ने दी चेतावनी

वीर चौहरमल धाम को Tourist Spot बनाने की मांग, Minister Lakhendra Paswan ने CM से की मुलाकात

Iran-Iraq Conflict: एरबिल में कुर्द ठिकानों पर Iran का Missile Attack, अरागची का दावा- अमेरिका और Israel को मिली मात