दिल्ली में कोहरे का असर, नौ ट्रेनों के परिचालन में हुई देरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को ठंड और कोहरे का असर रहा जिससे नौ ट्रेन औसतन तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।  मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत रहा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण नौ ट्रेन औसतन तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। शहर में कोहरा छाये रहने के कारण विलंब से चवलने वाली वाली ट्रेनों में पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्रा मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, महाबोधि एक्सप्रेस शामिल है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते सड़क यातायात और हवाई सेवाएं बंद

अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता घट कर 200 मीटर तक और सफदरजंग में 400 मीटर तक आ गई थी। मौसमविद ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इसमें बताया गया है कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

बिहार से ही उठा था जातीय जनगणना का मुद्दा, अब चुनावी प्रचार में यहीं नहीं हो रही इसकी चर्चा

बाबा साहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : Baby Rani Maurya

Salman Khan Case में आरोपी की मौत पर संजय राउत का बड़ा बयान, पूरा मामला रहस्यपूर्ण, जब सरकार बदलेगी तो...

कर्नाटक में विधान परिषद की छह सीट के लिए तीन जून को चुनाव