हर्ष फायरिंग में लोक गायक व अभिनेता गोलू राजा को लगी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

बलिया। बलिया जिले के महाकरपुर गांव में सोमवार की रात जन्‍मदिन की एक पार्टी में भोजपुरी लोक गायक और अभिनेता गोलू राजा को गोली लग गई और वह घायल हो गये। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गड़वार थाने के प्रभारी अनिल चन्द्र तिवारी ने मंगलवार को मीडिया को बताया, महाकरपुर गांव में भाजपा नेता भानु दूबे के बेटे की कल रात्रि जन्मदिन पार्टी थी। 

इसे भी पढ़ें: स्‍वतंत्र देव सिंह का विवादित बयान, कहा- मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्‍तान-चीन से कब होगा युद्ध

पड़ोसी बिहार के लोक गायक व अभिनेता गोलू राजा व गायिका निशा उपाध्याय गीत प्रस्तुत कर रहे थे कि इसी दौरान फायरिंग होने लगी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस फायरिंग में गोली गोलू राजा के सीने में लग गई। अन्य कलाकार सुरक्षित बच गए। गोलू राजा को बक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर स्थिति के बाद गोलू को आज उपचार के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा