Easy Home Decor Tips: अगर रहते हैं किराए पर तो कम पैसों में ऐसे सजाएंअपना घर

By प्रिया मिश्रा | Feb 03, 2022

हर कोई अपने घर को ऐसे सजाना चाहता है कि लोग देखते रह जाएं। हम सभी अपने घर को अपनी पसंद से सजाना चाहते हैं लेकिन किराये के घर में ऐसा करना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप भी अपने घर को नया लुक देने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज के इस लेख में हम आपको रेंटेड घर को सजाने के टिप्स देने जा रहे हैं - 

इसे भी पढ़ें: बहुत गजब की चीज़ है ऑलिव ऑयल, इन कामों के लिए भी कर सकते हैं इस्तेमाल

आप घर में अलग-अलग कलर के रग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप घर के ड्राइंग रूम में कार्पेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घर को खूबसूरत और क्वर्की लुक देगा।

आप अपने घर में इंडोर प्लांट्स भी लगा सकते हैं। इंडोर प्लांट्स ना केवल कमरे की धूल-मिट्टी को खत्म करते हैं बल्कि यह आपके कमरे को एक क्लासी लुक भी देगा।

इसे भी पढ़ें: गंदा और काला हो गया है गैस चूल्हा तो साफ करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

आप घर को सजाने के लिए फोटो स्ट्रिंग्स लगा सकते हैं। अपनी और अपने करीबी लोगों की फोटो दीवार पर सजाएं जिससे आपकी यादें फिर से ताज़ा हो जाएंगी। फोटो स्ट्रिंग लगाने के लिए आपको दीवार पर कीलें नहीं लगानी पड़ेंगी। 

आप घर में ब्राइट रंग के पर्दे लगा सकते हैं। आप घर में शिमरी या सी-थरु पर्दों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कमरे की दीवार से मैच करते हुए रंग के पर्दों से अपने कमरे को और भी ज़्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Chhatrapati Sambhajinagar हादसा: रिश्तेदार ने Mobile फोन विवाद को बताया अफवाह

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती