Budget-Friendly House Party: कम पैसों में करनी है हाउस पार्टी ऑर्गनाइज़ तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

By प्रिया मिश्रा | Jul 30, 2022

आजकल हाउस पार्टी का काफी ट्रेंड है। हाउस पार्टी में आप अपनी पसंद के अनुसार थीम चुन सकते हैं और यह बहार पार्टी करने के मुकाबले किफायती भी होती है। लेकिन अगर आप पहली बार हाउस पार्टी ऑर्गनाइज़ करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए वरना इसमें आपकी जेब खाली हो सकती है। आज के इस लेख में हम आपको हाउस पार्टी के लिए कुछ खास और किफायती होम डेकॉर आइडियाज देने जा रहे हैं - 


डेकोरेशन 

पार्टी के लिए चेयर खरीदनी है रेंट करने के बजाय आप फ्लोर को ही सजाकर इसे बैठने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस फ्लोर पर गद्दे डालकर कुशन, पिलो और फेयरी लाइट से सजाइए।

इसे भी पढ़ें: खाना पैक करने के अलावा इन कामों में भी कर सकते हैं एल्युमुनियम फॉयल का इस्तेमाल

फोटो बूथ 

आजकल हर पार्टी में फोटो बूथ लगाने का ट्रेंड है। अगर आप हाउस पार्टी कर रहे हैं तो कलर्ड पेपर या व्हाइट पेपर को सजाकर दीवार पर लगाएं। इसे फूलों, लाइट्स या फोटोज से सजाएं। यहां पर आप अपने मेहमानों के साथ फोटोज खींच सकते हैं।


लाइट्स  

आप पार्टी के लिए अपने घर को लाइट्स से सजा सकते हैं। आजकल बाज़ार में तरह-तरह की फैंसी लाइट्स उपलब्ध हैं। आप कमरे में फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं। इसके अलावा आप पार्टी वाले कमरे को डिस्को लाइट्स, बल्ब या छोटी-छोटी रंग-बिरंगी लाइट्स से सजा सकते हैं। आप अपने कमरे को अलग लुक देने के लिए डिम लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


बैलून 

आप पार्टी पर अपने घर को बैलून से सजा सकते हैं। पार्टी पर डेकोरेशन के लिए नॉर्मल बैलून की जगह ग्लिटरी बैलून का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बैलून में हवा भरें और इसके निचले हिस्से पर ग्लू लगाएं। इसके बाद इस हिस्से को किसी प्लेट में रखे स्पार्कल पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धागे या टेप की मदद से दीवार पर लगाएं। 


लैम्प 

आप पार्टी पर सजावट के लिए ग्लास लैम्प का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए ग्लास लैंप के अंदर स्पार्कल डालें और कैंडल लगाएं। इसे आप कमरे के कोनों पर या टेबल पर रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुराने कपड़ों को फेंकने के बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, बनाएं होम डेकॉर की ये चीज़ें

फ्लावर 

पार्टी के लिए आप अपने घर को फूलों से भी सजा सकते हैं। आप चाहे तो नेचुरल फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर नकली फूल भी सजा सकते हैं। अगर घर में पार्टी है तो ड्राइंग रूम के वास में गुलदस्ता सजाकर इसे टेबल या शेल्फ के ऊपर रखें।


मिक्स एंड मैच क्रॉकरी सेट 

अगर आपके घर पर पार्टी है तो इसके लिए आपको अलग से क्रॉकरी सेट खरीदने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर पर रखे हुए अलग अलग क्रॉकरी सेट को ही इस्तेमाल कर सकते हैं।आप घर पर रखी प्लेट्स, बाउल्स और ग्लासेज को मिक्स एंड मैच करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

जापान को पछाड़ भारत बना चौथी आर्थिक शक्ति, Rahul के dead economy वाले बयान पर BJP का पलटवार

Ram Lalla Pran Pratishtha की दूसरी वर्षगांठ: PM Modi बोले - यह हमारी आस्था का दिव्य उत्सव

Sabudana For Glowing Skin: नए साल पर पाएं बेदाग निखरी त्वचा, साबूदाना फेस पैक से घर बैठे पाएं चांद सा चेहरा

New Year पर सीमा पार से घुसपैठ की हर कोशिश होगी नाकाम, Jammu Border पर मुस्तैद BSF