फ्लॉलेस मेकअप लुक के लिए फॉलो करें ये टिप्स, आएगा नेचुरल निखार और दिखेंगी खूबसूरत

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 29, 2024

परफेक्ट मेकअप लुक एक सहज और बहतरीन फिनिश प्राप्त करता है जो आपके आत्मविश्वास और सुंदर महसूस कराता है। हालांकि, फ्लॉलेस मेकअप लुक पाना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर यदि आप सही तकनीक नहीं जानते हैं या सही उत्पादों का उपयोग नहीं करते हैं। लेकिन अब चिंता मत करो! यहां आपके फ्लॉलेस मेकअप लुक को निखारने के लिए कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं। वहीं महिलाएं मेकअप का चुनाव करते समय कपड़ो के साथ-साथ स्किन का विशेष ख्याल रखें।

फेयर स्किन के लिए मेकअप टिप्स

 फेयर स्किन टोन वाली महिलाओं को वेज पिंक टिंट वाला फाउंडेशन सलेक्ट करना चाहिए। अगर आपका कॉम्प्लेक्शन यालोइश है तो आप वेज और ओरेंज अंडरटोन फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकते है। फेयर स्किन पर आइब्रो के लिए ब्लैक की जगह ब्राउन रंग की आइब्रो पेंसिल ज्यादा बेहतर है। ब्लैक आईलाइनर के साथ ब्राउन आईशैडो का इस्तेमाल करें। फेयर स्किन टोन वालों को गालों पर पिंक या रेज ब्लश का इस्तेमाल करना चाहिए। लाइट मेकअप पर पिंक या न्यूड लिपिस्टिक लगाएं।

 डस्की स्किन के लिए मेकअप टिप्स

 डस्की स्किन वाली लड़कियों को वर्म टोन वाला फाउंडेशन चूज करना चाहिए। कंसीलर के लिए केरेमल शेड ले सकती है, डार्क सर्कल छुपाने के लिए सही ढंग से कंसीलर का प्रयोग करें। फाउंडेशन को ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें। डस्की स्किन वाले लोग आंखों के लिए ब्राइट कलर के आईशैडो का इस्तेमाल करें, इससे आपकी हाइलाइट अच्छे से होगी। डस्की स्किन के लिए रेड, कॉफी ब्राउन और मूव कलर की लिपिस्टिक बढ़िया लगेगी।

 सांवली स्किन के लिए मेकअप टिप्स

सांवली स्किन टोन वाली महिलाओं को ब्राउनिश शेड का फाउंडेशन का उपयोग करना चाहिए। सावले रंग पर ब्राउन रंग का ब्लश खूबसूरत लगता है। इसके साथ ही आप हाइलाइटर पाउडर का इस्तेमाल करें। आई मेकअप के लिए लाइट कलर यूज करें। स्मोकी आई लुक के लिए आप ब्लैक आईलाइनर को स्मज करके लगाएं और फिर हल्के ब्राउन रंग का आईशैडो लगाएं। सांवले रंग पर लिपिस्टिक के न्यूड शेड्स काफी परफेक्ट लगते हैं। 

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख