कॉलेज-ऑफिस जाने के लिए करना है सिंपल आई मेकअप? ये टिप्स आएंगी काम

By प्रिया मिश्रा | May 03, 2022

हर लड़की चाहती है कि वह खूबसूरत दिखे। कोई शादी-पार्टी का मौका हो तो लड़कियां अपनी सुंदरता को और निखारने के लिए मेकअप करती हैं। लेकिन मेकअप करने के बाद भी चेहरे की रौनक आंखों से ही बढ़ती है। मेकअप करते समय आई मेकअप किए बिना मेकअप अधूरा लगता है। ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि आई मेकअप करने के लिए बहुत समय और मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है। हालाँकि, ऐसा नहीं है। आप सिर्फ आई लाइनर और काजल से भी अपना आई मेकअप कर सकती हैं। अगर आपको लगता है कि आई मेकअप सिर्फ खास मौकों पर ही किया जा सकता है तो ऐसा नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको रोजमर्रा के कैजुअल लुक के लिए आई मेकअप करने का तरीका बताने जा रहे हैं -

सिंपल आई मेकअप की शुरुआत सबसे पहले आंखों पर आई प्राइमर लगाकर करें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा और मेकअप करने के लिए एक अच्छा बेस मिलेगा। इसके लिए थोड़ा सा प्राइमर लगाएं और इसे सूखने दें। इसके बाद आईशैडो बेड या फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।

आई शैडो अप्लाई करें

सिंपल आई मेकअप करने के लिए ऐसे शेड्स का चुनाव करें जिन्हें आप कैजुअल लुक के लिए कैरी कर सकती हैं। इसके लिए एक लाइट टोन का चुनाव करें। इसके बाद कंपैक्ट पाउडर लगाएं और आई शैडो अप्लाई करें। आप चाहे तो 23 शेड्स को ब्लेंड करके भी लगा सकती हैं।

आई लाइनर लगाएं

अपर आईलैश का मेकअप करने के बाद निचली लैश लाइन पर ब्रश की मदद से मिड तो शेड लगाएं। इसके बाद आंखों पर आई लाइनर लगाएं। अब आई पेंसिल इस्तेमाल करने के बाद उसे ईयर बड दे स्मज करें। आप चाहें तो काजल भी लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें दही से बने ये 3 फेस पैक

पलकों को कर्ल करें

पलकों को आईलैश कर्लर की मदद से कर्ल करें। इससे आपकी आईलेशेज बड़ी और उभरी हुई दिखेंगी। आप चाहें तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकती हैं।

मस्कारा लगाएं 

पूरा आई मेकअप करने के बाद अंत में मस्कारा लगा सकती हैं। इससे आपकी आंखें उभरी हुई और बड़े दिखाई देंगी। मस्कारा लगाने के लिए मस्कारा ब्रश से ऊपरी आई लैश पर मस्कारा लगाएं। इसके बाद नीचे आई लैश पर भी मस्कारा लगाएं। अगर आपके मस्कारा ब्रश पर ज्यादा मस्कारा आ जाए तो इसे मस्कारा बॉटल के ऊपरी भाग पर निकाल दें।

प्रमुख खबरें

Twisha Sharma Case: सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद Bhopal में हुआ अंतिम संस्कार

Cannes Red Carpet पर ग्लैमर नहीं, सनातन की गूंज! Radha Look में Sanya Thakur ने बटोरी सुर्खियां

Taiwan Strait में नहीं थम रही चीनी ड्रैगन की दादागिरी, 24 घंटे में दर्जनों Warships-Jets Active

Thalapathy Vijay की Politics में Grand Entry, कैसे Fan Power से बने Tamil Nadu के CM?