मस्कारा लगाते समय होती है परेशानी तो फॉलो करें ये खास टिप्स, जानें इसे अप्लाई करने का तरीका

By प्रिया मिश्रा | Jan 25, 2022

आकर्षक आंखें हमारे चेहरे को खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। अक्सर महिलाएं आंखों का मेकअप करने के लिए काजल और आई लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आई लैशेज पर मस्करा लगाने से आंखों की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। लेकिन अगर मस्कारा ठीक से ना लगाया गया हो तो यह आपके पूरे चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ सकता है। अगर मस्कारा लगाने में थोड़ी सी चूक हो जाए तो इससे आंखों के आसपास का हिस्सा काला हो जाता है जिससे चेहरा अजीब दिखने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप मस्कारे को ठीक से लगाएं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मस्कारा कैसे लगाएं और आंखों पर मुस्कारा लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें -

 

आजकल मार्केट में कई वैरायटी के मसकारे उपलब्ध हैं। अगर आप ब्लैक या ब्राउन मस्कारा नहीं लगाना चाहती हैं तो किसी और कलर का मस्कारा ट्राई कर सकती हैं।

मस्कारा लगाने से पहले अपनी आई लैशेज को कर्ल करें। इसके लिए किसी अच्छे लैश कर्लर का इस्तेमाल करें। लैश कर्लर को ऊपरी आईलैश के नीचे रखकर कुछ सेकंड के लिए दबाएं।

मस्कारा लगाने के लिए सबसे पहले अपनी आंखों पर हल्का सा मॉइस्चराइजर या प्राइमर लगाएं। इसके बाद अपनी ड्रेस से मिलता-जुलता आई शैडो लगाएं। इसके बाद आंखों पर आई लाइनर लगाएं। अब मस्कारा ब्रश से ऊपरी आई लैश पर मस्कारा लगाएं। इसके बाद नीचे आई लैश पर भी मस्कारा लगाएं। अगर आपके मस्कारा ब्रश पर ज्यादा मस्कारा आ जाए तो इसे मस्कारा बॉटल के ऊपरी भाग पर निकाल दें।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा में चमक ला सकते हैं ये 3 होममेड उबटन

अगर आप अपनी आंखों को बोल्ड या बड़ी दिखाना चाहती हैं तो मस्कारे को आंखों के भीतरी किनारों पर भी लगाएँ।

अगर आप अपनी आई लैशेज को लंबा दिखाना चाहती हैं तो मस्कारा लगाने से पहले अपनी लैशेज़ पर बेबी पाउडर लगाएं। इसके बाद मस्कारे का एक कोट लगाएं। जब मस्कारा सूख जाए तो फिर पाउडर का एक कोट लगाएं। इससे आपकी आई लैशेज़ लंबी और घनी दिखेंगी।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास