नवविवाहित जोड़े जरूर अपनाएं यह वास्तु टिप्स, जीवन में होगा बस प्यार और खुशियाँ

By प्रिया मिश्रा | Sep 10, 2021

शादी के बाद हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसका शादीशुदा जीवन अच्छा और खुशहाल हो। एक नवविवाहित जोड़े के लिए शुरुआत में आपस में सामंजस्य बिठाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है। लेकिन समय के साथ ये समस्या भी हल हो जाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर का वास्तु दांपत्य जीवन को भी प्रभावित करता है। कई बार पति पत्नी के बीच हर दिन तकरार होती है जिससे उनके बीच मनमुटाव होने लगता है। ऐसे में घर में मौजूद वास्तु दोषों को मिटाकर दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने दांपत्य जीवन में मिठास घोल सकते हैं-

वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में दक्षिण पश्चिम दिशा में शादी की फोटो या राधा कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर नहीं होना चाहिए। इससे पति पत्नी के बीच मनमुटाव होता है और दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार नवविवाहित जोड़े को हल्के और सुंदर रंग के कपड़े पहनने चाहिए। कपड़ों में लिए लाल गुलाबी पीला और ऑरेंज रंग का इस्तेमाल ज्यादा करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में दाहिनी तरफ गुलाबी फूल सजाकर रखें। वास्तु में दाहिने कोने को रिलेशनशिप का कोना माना गया है। इस कम में फूल सजाकर रखने से संबंधों में मधुरता बनी रहती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी काले रंग की चादर नहीं बिछाने चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से शुक्र और शनि का मेल होने लगता है जिससे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: घर में छिपकली का दिखना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु

वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम नहीं रखनी चाहिए। अगर आपने अपने बेडरूम या बेड बॉक्स में कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम रखा है तो उसे तुरंत हटा दें। माना जाता है कि इस तरह की चीजें बेडरूम में होने से शुक्र और राहु का मेल होता है। इससे मानसिक तनाव बढ़ता है और नींद नहीं आती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी झाड़ू या कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को बेडरूम में रखने से कमरे में नकारात्मक उर्जा फैलती है और रिश्तो में दूरियां आती है। बेडरूम में झाड़ू या कूड़ेदान होने से मानसिक तनाव भी बढ़ता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Bhiwandi में चार मंजिला इमारत ढहने से 10 की मौत, NDRF का बचाव अभियान जारी

Supreme Court का फैसला: पत्नी पर व्यभिचार के आरोप पर अंतरिम गुजारा भत्ता से पहले निर्णय जरूरी

Manipur CM Y Khemchand Singh ने शांति के लिए Zomi delegation को दिया बातचीत का आश्वासन

Ramesh Mhatre केस: Bombay High Court में पुलिस ने दो सप्ताह में जांच पूरी करने का दिया आश्वासन