By अनन्या मिश्रा | Jan 15, 2026
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की तरफ से फूड एनालिस्ट भर्ती के आवेदन प्रोसेस शुरूकर दिया गया है। FSSAI की तरफ से भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 जनवरी 2026 है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट fssai.gov.in पर जाकर आवेदन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
बता दें कि एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ कैंडिडेट्स को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए 2,500 रुपए जमा करना होगा। प्रैक्टिल एग्जाम के लिए 5,000 रुपए फीस जमा करना होगा। आवेदन के बाद इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। वहीं नाम में गड़बड़ी होने पर आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए अभ्थर्थियों को ध्यान से फॉर्म पूरा करना चाहिए। इस एग्जाम में कोई आरक्षण लागू नहीं है।
FSSAI फूड एनालिस्ट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
अब वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्टर बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन कर लें।
फिर लॉग इन के जरिए अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
लास्ट में मांगा गया शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।