स्वतंत्रता दिवस के जश्न को सेलिब्रेट करने के लिए बनाएं यह बेहतरीन फूड्स

By मिताली जैन | Aug 14, 2022

आजादी के दिन राष्ट्रीय छुट्टी होती है और अपनी आजादी के दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग पंतगें उड़ाते हैं। हालांकि, कोई भी सेलिब्रेशन खाने के बिना अधूरा ही माना जाता है। चूंकि इस दिन आप सभी घर पर हैं तो ऐसे में परिवार के साथ आजादी के जश्न को मनाने के लिए आप कुछ बेहतरीन रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। जिनके बारे में हम आपको आज इस लेख में बता रहे हैं−


तिरंगा बर्फी


जब बात स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करने की हो और तिरंगा बर्फी ना बनाई जाए, यह तो हो ही नहीं सकता। इसे बनाना बेहद आसान है।

इसे भी पढ़ें: कीटो डाइट पर हैं तो ट्राई करें ये रेसिपी, वेट लॉस में होगी मददगार

आपको चाहिए−

- आधा कप घी 

- 1 कप मैदा 

- 2 कप चीनी

- 1 कप पानी

- इलायची पाउडर 

- 2 बूंद ऑरेंज फ़ूड कलर 

- 2 बूंद ग्रीन फूड कलर


तिरंगा बर्फी बनाने की विधि−

- तिरंगा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक चौड़े पैन में घी डालकर गरम करें।

- जब घी हल्का गरम हो जाए तो इसमें एक कप मैदा डाल दीजिये।

- इस दौरान, आंच को धीमा रखें और तब तक भूनें, जब तक मैदा की कच्ची महक चली ना जाए।

- इसके बाद गैस बंद कर दें।

- अब आप एक दूसरी कढ़ाई लें और इसमें 2 कप चीनी और 1 कप पानी डालिये।

- इसे चलाते रहें ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए।

- चाशनी को भी गैस मध्यम करके उबालने के लिए रख दीजिये।

- लगभग एक तार की चाशनी बनने तक इसे पकाएं।

- अब आंच धीमी रखें और इसमें भूना हुआ मैदा डालें।

- ध्यान रखें कि आपको इसे लगातार चलाते रहना है, ताकि मैदा बिना किसी गांठ के अच्छी तरह मिल न जाए।

- अब आप इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

- आप मैदे के मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि यह एक गाढ़ा घोल न बन जाए।

- अब आप मैदे के मिश्रण को 3 बराबर भागों में बांटकर लें।

- प्रत्येक में 2 बूंद ऑरेंज फूड कलर और 2 बूंद ग्रीन फूड कलर मिलाएं।

- पहले आप नारंगी परत फैलाएं और उसे किसी चीज की सहायता से चपटा करें।

- इसके बाद प्ले मैदे की परत फैलाएं और फिर उसके बाद हरी परत फैलाएं और उसे भी चपटा करें।

- इसे अच्छी तरह से सेट होने दें।

- अब इसे उल्टा करके चौकोर टुकड़ों में काट लें।

- आपकी तिरंगा बर्फी बनकर तैयार है। 

- आप इसे स्वतंत्रता दिवस पर खा सकती हैं और बाद में भी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिए ओवन के बिना किस तरह बनाएं पीटा ब्रेड

कुरकुरी भिंडी

कुरकुरी भिंडी बेहद ही क्रिस्पी होती है और इसे आप मेन कोर्स व साइड स्नैक्स दोनों के रूप में खा सकते हैं।


आपको चाहिए−

- 260 ग्राम भिंडी

- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी

- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर

- आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर

- आधा छोटा चम्मच चाट मसाला

- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

- आधा छोटा चम्मच नमकग

- एक चौथाई कप बेसन 

- एक चौथाई कप चावल का आटा

- 2 चम्मच तेल

- तलने के लिए तेल

- चाट मसाला


यूं बनाएं कुरकुरी भिंडी


- कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी लेकर उसे अच्छी तरह धो दें। इसके बाद आप उसे कपड़े की मदद से सुखाकर काट लें।

- ध्यान रखें कि आप भिंडी को लंबाई में काटें और काटते समय उसके बीज हटा दें।

- अब आप भिंडी को एक बाउल में डालें और इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और 1/2 टीस्पून चाट मसाला डालें।

- इसे आप अच्छी तरह मिलाएं। सुनिश्चित करें कि मसाले भिंडी पर अच्छी तरह से कोट हो गए हों। 

- अब इसमें नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

- अब आप इसे 10 मिनट के लिए मैरीनेट करके रख दें, ताकि सारे मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।

- अब आप इसमें बेसन और चावल का आटा मिक्स करें।

- इसके अलावा, इसमें 2 टीस्पून तेल डालकर हल्के से मिलाएं।

- इसमें पानी बिल्कुल भी मिक्स ना करें। पानी मिलाने से भिंडी चिपचिपी हो जाती है।

- अब आप एक पैन या कड़ाही में ऑयल डालकर गर्म करें। 

- जब तेल गर्म हो जाएं तो आप मीडियम आंच पर भिंडी डालकर बीच−बीच में चलाते हुए भूनें।

- भिन्डी को कुरकुरा और सुनहरा होने तक फ्राई करें।

- अब आप इसे पेपर टॉवल पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाएं।

- अंत में आप स्वाद बढ़ाने के लिए चुटकी भर चाट मसाला छिड़कें।


- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Odisha । बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र में विस्थापन और सिंचाई प्रमुख मुद्दा, त्रिकोणीय मुकाबला के दिख रहे है आसार

Varanasi में Modi सरकार के कामकाज से महिलाएं नाखुश, महँगाई के कारण जीवन यापन हो रहा मुश्किल

बैंकिंग उद्योग के दिग्गज N Vaghul का 88 वर्ष की उम्र में निधन

TMKOC | तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह 25 दिनों के बाद घर लौटे, आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे, दिल्ली पुलिस का बयान