याददाश्त बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें यह सुपरफूड

By कंचन सिंह | Jul 11, 2020

क्या आप भी चीज़ें रखकर भूल जाते हैं या 2-4 दिन पहले क्या हुआ था याद नहीं रहता। यदि ऐसा है तो आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीज़ों को शामिल करना होगा जिससे मेमरी यानी याददाशत बढ़ाने में मदद मिलती हैं। यह खाद्य पदार्थ मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक को कंट्रोल करता है अलसी, जानिए इस्तेमाल का तरीका 

कॉफी- कॉफी में कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो मस्तिष्क को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। यह कॉन्संट्रेशन बढ़ाता है, दिमाग को ज़्यादा सतर्क और केंद्रित बनाता है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में कॉफी के सेवन करने से न्यूरोलॉजिकल डिसीज का खतरा कम हो जाता है।

पालक- पालक में मैग्नीशियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो याददाश्त बढ़ाने और आपके सीखने की क्षमता बढ़ाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पालक में विटामिन बी 6, ई और फोलेट भी होता है। फोलेट अल्जाइमर और याददाशत कमजोर होने से बचाता है।

मछली- आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि फिश खाने से दिमाग तेज़ होता है, इसलिए हफ्ते में एक बार मछली ज़रूर खाएं। विशेषज्ञों के मुताबिक, फिश ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो बच्चों के दिमाग और आंखों के विकास में मददगार है। फैटी फिश में ओमेगा-3 की मात्रा सबसे ज्यादा होती है इसे खाने से दिमाग तेज़ होता है।

डार्क चॉकलेट- आपने सुना होगा कि मूड खराब होने पर चॉकलेट खाने से मूड अच्छा हो जाता है। दरअसल, डार्क चॉकलेट ब्रेन बूस्टर का काम करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कोको में फ्लैवोनॉयड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो मस्तिष्क को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। इसे खाने से आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है।

हरी सब्ज़ियां- हरी सब्ज़ियों भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इनमें कैरोटेनॉय्ड्स नामक तत्व होता है जो मस्तिष्क को सुरक्षित रखते हैं और इसकी शक्ति बढ़ाने में मदद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स याददाश्त बढ़ाने और मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए ब्रोकली, पत्तागोभी और अंकुरित सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें: तनाव का स्तर बढ़ जाने पर शरीर में होते हैं यह बड़े बदलाव

दूध- दूध न सिर्फ हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए ज़रूरी है, बल्कि यह याददाश्त बढ़ाने में भी लाभदायक है। दूध में विटामिन बी 6, बी 12, कैल्शियम, मैग्निशियम और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सारी चीज़ें याददाश्त बढ़ाने में मदद करती है।

ब्लैकबेरी- अध्ययन के मुताबिक, ब्लैकबेरी खाने से याददाश्त बढ़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि आपको शॉर्ट टर्म मेमरी लॉस की शिकायत है तो ब्लैकबेरी का सेवन फायदेमंद साबित होगा। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्रेन सेल की हिफाजत करते हैं और यह मस्तिष्क की कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

15 साल के Vaibhav Suryavanshi का List A Cricket में धमाका, 11 गेंदों में जड़ा Fastest Fifty का Record

Royal Family के सामने Curaçao ने रचा इतिहास, World Cup में Ecuador से Draw कर बटोरा पहला Point

अफवाहों पर ध्यान न दें, कॉन्फिडेंस से दें परीक्षा, NEET UG Re Exam से ठीक पहले छात्रों से बोले Dharmendra Pradhan

NTA के सख्त नियम और हाई सिक्योरिटी के बीच आज होगा NEET UG 2026 Re Exam