15 साल के Vaibhav Suryavanshi का List A Cricket में धमाका, 11 गेंदों में जड़ा Fastest Fifty का Record

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2026

क्रिकेट जगत की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखकर भारत ए की तरफ से खेलते हुए रविवार को यहां श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के फाइनल में केवल 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और इस तरह से लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस 15 वर्षीय इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल के लिए बचा रखा था। उन्होंने 29 गेंद पर 94 रन बनाए जिसमें 10 चौके और आठ छक्के शामिल हैं। सूर्यवंशी ने इस दौरान श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने की लिस्ट ए में बनाए गए सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ा। वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

सूर्यवंशी ने तेज गेंदबाज दुलज समुदिता की गेंदों पर दो छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगाए गए उनके तीन छक्के उनकी पारी की मुख्य विशेषता थे। सूर्यवंशी जेक फ्रेजर मैकगर्क के 29 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बेहद करीब थे, लेकिन छक्का जड़ने के प्रयास में आउट हो गए। सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया। इस दौरे के दौरान उन्हें सीनियर स्तर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत